मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओंकारेश्वर में करेंगे ज्योतिर्लिंग दर्शन, नर्मदा पूजन 

ओंकारेश्वर। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के तहत शनिवार रात ओंकारेश्वर पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मध्यप्रदेश दौरा है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रविवार को वे सुबह मां नर्मदा का विधिवत पूजन करेंगे। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत वे ओंकारेश्वर से महेश्वर रवाना होकर ऐतिहासिक किले का भ्रमण करेंगे। इससे पहले 4 जुलाई को इंदौर में उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ बैठक एवं संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए।दौरे के समापन पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त रविवार शाम इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके प्रवास को लेकर ओंकारेश्वर, महेश्वर और इंदौर में सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Next Post

बारिश से जिला तरबतर, नदी नाले उफान पर 

Sat Jul 4 , 2026
खंडवा। जिले में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पिछले 24 घंटों में करीब दो इंच वर्षा दर्ज की गई, जिससे इस मानसून सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा चार इंच से अधिक पहुंच गया है। लगातार बारिश से शहर के नाले […]

You May Like