होप-रदरफोर्ड के शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज की पारी 171 में सिमटी

लखनऊ 06 अक्टूबर (वार्ता) शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बदौलत वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी 20 मैचों की श्रृखंला के पहले मुकाबले में मंगलवार को भारत के खिलाफ 19.1 ओवर में 171 रन बनाये। अटल बिहारी इकाना स्टेडियम पर अपने पदार्पण मैच में हरियाणा के गेंदबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होने अपने स्पेल के सिलसिलेवार तीन ओवरों में पिच पर खतरनाक नजर आ रहे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (52) का विकेट झटक कर मेहमान टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया जबकि बाद में उन्होने रोमारियो शेफर्ड (7) और शमर स्प्रिंगर (9) को सस्ते में चलता कर मेहमान टीम की रनो की रफ्तार में लगाम कस दी। धीर की लय को बरकरार रखने में दूसरे छोर पर अनुभवी कुलदीप यादव (33 रन पर दो विकेट) का योगदान अहम रहा जिन्होने रोस्टन चेज (5) और मैथ्यू फोर्ड (2) के विकेट झटके। मैथ्यू छक्का जड़ने के प्रयास में सीमा रेखा के पास ईशान किशन के हाथों लपके गये। 16वें ओवर के अंत तक मेहमान टीम के आठ खिलाड़ी 135 रन पर पवेलियन लौट चुके थे और लगने लगा था कि मेहमान 160 रन के आसपास ही बना पायेंगे, मगर आखिरी के ओवरों में रदरफोर्ड ने पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से रन गति को रफ्तार दी और पूरी टीम के 19.1 ओवर में वापस लौटने से पहले 171 रन स्कोरबोर्ड पर टंग चुके थे।

मयंक यादव अपने शुरुआती स्पेल पर खर्चीले दिखे मगर बाद के दो ओवर में उन्होने खतरनाक रदरफोर्ड का विकेट चटका कर कप्तान और कोच के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अर्शदीप ने अपने पदार्पण मैच खेल रहे कामिल पूरन (12) को आउट किया जबकि शिमरन हेटमेयर (5) रन चुराने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे जबकि अक्षर पटेल ने अपने इसी ओवर में तीर की तरह गेंद फेंक कर नये बल्लेबाज रोवमैन पोवेल (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

 

Next Post

बाइकों में भिडंत, दो घायल

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर । गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहा के आगे बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शोएब 27 वर्ष निवासी सैफ नगर रद्दी चौकी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोसलपुर, बरनू तिराहा […]

You May Like