अज्ञात गुंडों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, एसपी से शिकायत

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कुअरपुर में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ एक व्यक्ति के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी मुकेश अहवासी के घर पर बीती रात लगभग 12:30 बजे कुछ अज्ञात लोग, जिनमें प्रमुख रूप से अतुल महाराज एवं उसका पिता शामिल थे, ने पत्थरबाज़ी कर घर की दीवार और टू-व्हीलर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित मुकेश अहवासी ने बताया कि पहले तो अतुल महाराज उनके घर के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पूछने पर उसने धमकीभरे लहजे में जवाब दिया और चला गया। इसके कुछ ही समय बाद वह अपने पिता और अन्य 4 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के साथ घर पर आया और दरवाज़े पर पत्थर मारने के बाद घर की बिजली का बल्ब तोड़ दिया। आरोपियों के पास बका और लाठी जैसे हथियार थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस के पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पाटन थाना में शिकायत की थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

कलेक्‍टर ने ली भावांतर भुगतान योजना को लेकर बैठक

Sat Oct 4 , 2025
जबलपुर:कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में भावांतर योजना को लेकर किसान प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भावन्तर भुगतान योजना शुरू की गई है। इसमें किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू […]

You May Like

मनोरंजन