चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि गेहूं में गिरावट का रुख रहा। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 116 रुपये बढ़कर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 21 रुपये सस्ता हुआ और 2,850 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटा 19 रुपये टूट गया। दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल औसतन 215 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। चना दाल की कीमत 172 रुपये और मसूर दाल की 142 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 96 रुपये और उड़द दाल 41 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 21 रिंगिट बढ़कर 4012 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49.46 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 132 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति 126 रुपये और सूरजमुखी तेल 52 रुपये मजबूत हुई। वहीं, पाम ऑयल 53 रुपये और सोया तेल 37 रुपये फिसल गया। सरसों तेल में 20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 124 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी भी 19 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

Next Post

शिखर को छूकर फिसला निफ्टी-50, आईटी सेक्टर पर दबाव

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) आईटी सेक्टर में बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए। दिन भरे चले उतार-चढ़ाव के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,373.20 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में […]

You May Like