शिखर को छूकर फिसला निफ्टी-50, आईटी सेक्टर पर दबाव

नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) आईटी सेक्टर में बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए। दिन भरे चले उतार-चढ़ाव के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,373.20 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में बिकवाली तेज होने से यह 78.25 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट में 26,250.30 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 322.39 अंक (0.38 प्रतिशत) नीचे 85,439.62 अंक पर बंद हुआ। एनएसई में मझौली कंपनियों के सूचकांकों में भी गिरावट रही जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। आईटी, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट रही। रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सार्वजनिक बैंकों, एफएमसीजी, धातु, मीडिया, ऑटो और रसायन समूहों के सूचकांक बढ़त में बंद हुए।

एचडीएफसी बैंक का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में दो प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। बीईएल में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और अल्ट्रटेक सीमेंट में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा बढ़त रही। एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट के शेयरों में भी तेजी रही।

Next Post

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

Mon Jan 5 , 2026
मुंबई, 05 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों […]

You May Like

Play sound