अफवाहों के चलते अचानक पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़

जबलपुर। शहर के भंवरताल स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप, तीन पत्ती और रानीताल के पेट्रोल पंप समेत कई और पम्पों में दोपहर और शाम के वक्त पेट्रोल पंपों के बंद होने की अफवाह फैल गई। इसके चलते वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। शाम होते तक शहर के बड़े पेट्रोल पंपों से लेकर छोटे पंपों तक लंबी कतारें देखने को मिली। बात करे अगर नेपियर टाउन स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप की तो यहां पंप बंद होने की अफवाह के कारण पंप पर भारी भीड़ लग गई। वही तैय्यबअली चौक स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद होने की अफवाह के बाद लोग अन्य पंपों पर पहुंच गए।

भैया बोतल में भी डाल दो….

खाड़ी देशो के बीच छिड़े युद्ध के कारण फैली अफवाह के चलते शहर के पंपों में देर रात तक लंबी-लंबी कतारें लगी रही। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ बोतल और कैंपर में भी ईंधन मांगते नजर आए। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मची रही।

ई। वही जिला प्रशासन भी लोगों से लगातार अपील करता आ रहा है कि अफवाहो पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है। ठीक ऐसे ही हालात रानीताल के पेट्रोल पंप में भी रहे। यहां पंप बंद होने की अफवाह पर लोग पम्पों की और दौड़ पड़े। ऐसे में, पंप पर भीड़ जुट गई और वाहनों की लाइन लग गई। नवभारत भी अपने पाठकों से अपील करता है कि अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने की जरूरत नहीं है। वाहन चालक भी अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।

Next Post

छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत

Tue Mar 24 , 2026
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर मार्ग पर स्कूटी आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दो युवकों में से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक […]

You May Like