छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर मार्ग पर स्कूटी आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दो युवकों में से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान परवेश उईके और रणजीत कवरेती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक कोलाढाना क्षेत्र के निवासी थे और किसी काम से नागपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महाजन लॉन के सामने यह हादसा हो गया। बताया गया है कि मृतकों में एक युवक मजदूरी करता था, जबकि दूसरा फिलहाल कोई काम नहीं करता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत

चांद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में बारई निवासी रामसिंग 45 वर्ष, पिता फुलसिंग इरपाची की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन (पॉइजन) से हो गई। वहीं दूसरी घटना में सिरस निवासी चिरंजीत 53 वर्ष, पिता अमीर सिंह पटेल की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। दोनों मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ट्रैक्टर – ट्राली से टकराई बाइक

चौरई के ग्राम समसवाडा के पास सोमवार की रात सड़क हादसा हो गया जिसमें बाईक सवार युवक की मौत हो गई। दरअसल सीताझिर निवासी भानु विश्वकर्मा की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी जिससे युवक की मौत हो गई। तत्पश्चात मर्ग कायम कर युवक का शव परीक्षण करवाया गया।

Next Post

पश्चिम मध्य रेलवे में कार्यरत महिलाओं का किया गया सम्मान

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय एवं तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुख्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति […]

You May Like