
जबलपुर। शहर लू की चपेट में है । पारा 41 डिग्री पार है। दिन में चिलचिलाती धूप और सूर्यदेव के उग्र तेवर से नौनिहाल भी बेहाल थे। जिन्हें कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राहत दे दी है । दरअसल जिले में ग्रीष्म ऋतु में निरन्तर तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावना के मद्देनजर सभी शासकीय एवं अशासकीय (सभी परीक्षा बोर्ड से सम्बद्ध) विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र, छात्राओं के लिए शाला संचालन का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षक लक्ष्य अनुसार नामांकन, आधार अपडेशन एवं अपार आईडी एवं अन्य कार्य शाला में उपस्थित रहकर समय सीमा में पूर्ण करेगें। इसी क्रम में जिले में संचालित समस्त आंगनवाडी केन्द्र बच्चों के लिए प्रात: 8 से 12 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 21 अप्रैल से प्रभावशील होगा।
