
पेटलावद. मोहनपुरा- झकनावदा- तिमाइची टू लेन सडक़ निर्माण कार्य आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ठेकेदार द्वारा अर्थवर्क के कारण क्क॥श्व की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसकी वजह से 25 दिनों से जल आपूर्ति बाधित हुई है और ग्रामवासी परेशान हो रहे है। पाइप लाइन सुधारने को लेकर क्क॥श्व ने हाथ खड़े कर दिए है कि जिसने तोड़ी है वहीं रिपेयर करवाएगा। वहीं क्कङ्खष्ठ विभाग का कहना है कि हमारी सीमा में बिना अनुमति से पाइप लाइन डाली गई थी। इसलिए इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
मुख्य लाइन टूटने से नल-जल योजना प्रभावित हुई है। क्क॥श्व और क्कङ्खष्ठ विभाग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
क्कङ्खष्ठ विभाग का कहना है कि क्क॥श्व ने बिना परमिशन सडक़ किनारे पाइपलाइन डाली थी। इस संबंध में *क्कङ्खष्ठ इंजीनियर सुनील चौहान ने बताया* कि पूर्व में ही क्क॥श्व विभाग और ग्राम पंचायत को नोटिस देकर सूचित किया गया था कि बिना अनुमति डाली गई लाइन निर्माण कार्य में बाधा बन रही है, इसे हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करें। पेयजल लाइन सुधारना क्कङ्खष्ठ का कार्य नहीं है।
वहीं *ग्राम पंचायत सचिव विनोद देवता ने बताया* कि सडक़ निर्माण के चलते ठेकेदार के उपकरण द्वारा माही की मुख्य जल सप्लाई लाइन टूट गई है, जिससे नल-जल व्यवस्था प्रभावित हुई है। हमारे द्वारा स्थानीय नलकूपों से वैकल्पिक व्यवस्था कर जल सप्लाई की जा रही है, पर अल्प वर्षा के चलते नलकूपों में पानी कम होने से समस्या बनी हुई है। विभाग को लाइन मरम्मत हेतु सूचना दे दी गई है।
