
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत शिव मंदिर कछपुरा में राजेश पटेल पर कट्टा-चाकू अड़ाकर 50 हजार लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से छीने हुये रूपयों में से नगद 5 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त कट्टा, कारतूस, चाकू जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपी यश तिवारी और मुकेश पटेल अपराधी प्रवृत्ति के हैं। मदनमहल, गढा, लार्डगंज, संजीवनी नगर थाना में यश तिवारी के डेढ दर्जन एवं मुकेश पटेल के विरूद्ध 1 दर्जन से अधिक अपराध हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के दर्ज हैं।
