जबलपुर: फर्जी हस्ताक्षर कर 15 लाख रूपये हड़पने वालों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि प्रखर पाठक 30 वर्ष निवासी सुखसागर वैली ग्वारीघाट ने लिखित शिकायत की कि उसकी मुलाकात वर्ष 2018 में रामाकांत सतनामी से भूमि के सौदे के लिये हुई थी। उसके बाद से रामाकांत सतनामी के द्वारा बरगी ग्राम खापा गौरी की भूमि को क्रय कर कराया गया था। अन्य भूमियों में इन्वेस्टमेंट के लिये रामाकांत सतनामी ने सम्पर्क किया गया था। रमाकांत सतनामी, उनकी पत्नी रीतू सतनामी एवं अन्य के द्वारा भूमि व फ्लेट के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एवं लता वासनिक के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी कर 15,00,000 रूपये हड़प लिये है।
जांच में पाया गया कि
रमाकांत सतनामी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दस्तावेजों का उपयोग विश्वास दिलाने में करते हुये भारतीय स्टेट बैंक शाखा गोरखपुर एवं बैंक ऑफ बड़ौदा रसल चौक से कुल 15,00,000 रुपये का चैक व आरटीजीएस के माध्यम से अपने व अपनी पत्नी रीतू सतनामी के बैंक में प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। रमाकांत सतनामी द्वारा दस्तावेज जिसका धन दिये जाने की अभिस्वीकृति करने वाला निस्तारण, अनुबंध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपये प्राप्त किये। रीतू सतनामी स्वयं के बैंक खाते में रुपये प्राप्त कर अपराधिक दुष्प्रेरण कर अपराध कारित किया किया। रमाकांत सतनामी, रीतू सतनामी, के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
