हृतिक ने ‘डॉन 3’ में रोल करने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन ने डॉन 3 में रणवीर सिंह की जगह स्वयं को लिए लाने की सोशल मीडिया पर अफवाहों को यह कहते हुए खारिज किया है कि इस फिल्म में भूमिका के लिए उनसे कभी संपर्क नहीं किया गया है। बयान में कहा गया है, “जो बात महज अफवाह से शुरू हुई थी, अब उसने आकार ले लिया है। अब यह साफ करना जरूरी है। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ‘डॉन 3’ के लिए मुझसे कभी संपर्क नहीं किया गया है। मीडिया से अनुरोध है कि बिना सत्यापित किये ऐसी किसी भी खबरों से दूर रहें।”

अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने मशहूर फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे सीक्वल की घोषणा की थी और रणवीर सिंह को ‘डॉन’ का नया चेहरा बताया था। टीजर में रणवीर एक ऊंची ईमारत के अंदर कैमरे की तरफ पीठ कर बैठे दिख रहे हैं। सिगरेट जलाने और खुद का परिचय डॉन के तौर पर कराने के बाद उन्होंने अपना चेहरा दिखाने के लिए पीछे मुड़कर देखा।

मूल फिल्म में इस मशहूर किरदार को अमिताभ बच्चन ने और नये संस्करण में शाहरुख खान ने निभाया था। रिपोर्टों में अंदाजा लगाया गया है कि रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने की वजह एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ रचनात्मक मतभेद हैं, हालांकि, न तो रणवीर, न ही निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इन दावों पर कुछ कहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ‘डॉन 3’ में मुख्य भूमिका कौन करेगा और क्या निर्माता रणवीर से मतभेद सुलझाकर पहले तैयार की गयी योजनानुसार फिल्म को बढ़ायेंगे या अन्य विकल्पों की ओर बढ़ेंगे।

Next Post

एनिमेटेड फीचर फिल्म 'शिव सती' का टीज़र जारी

Sat Feb 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि से पहले शनिवार को ‘सारेगामा इंडिया’ ने अपनी आने वाली एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘शिव सती’ की घोषणा की। राजमा चावल के लिए मशहूर विवेक आंचलिया के निर्देशन में बनी फिल्म इस साल के आखिर में प्रदर्शित होगी। फिल्म में भगवान शिव और देवी सती […]

You May Like