बरही में रेत के उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में खनिज के अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के दिए निर्देश के पालन में खनिज अमले द्वारा सतत् कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

 

बडवारा में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होने पहुंचे विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया था कि, जनसुनवाई के बाद सभी अधिकारी अपने- अपने विभागों की मैदानी स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निरीक्षण करें। हितग्राहियों से मिलें, निर्माण एवं विकास से संबंधित विभाग इन कार्यों को देखने पहुंचें। कलेक्टर के इसी निर्देश पर अमल करते हुए खनिज अमले द्वारा मंगलवार को कटनी- बडबारा रोड पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई । जांच में सभी वाहनों में वैध दस्तावेज पाए गए।

 

इसके अलावा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम पिपरिया बहिरघटा के पास नदी घाटों का निरीक्षण किया गया। जिसमें दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना दस्तावेज के नदी में रेत भरते पाए गए। जिन्हें जप्त कर प्रकरण तैयार किया गया।जिसमें आगामी कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा। इस कार्यवाही में उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित और खनिज निरीक्षक बरही उपस्थित रहे।

Next Post

खेत में काम कर रही महिला पर जंगली जानवर का हमला, अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

Wed Feb 4 , 2026
छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पल्कोहां गांव में खेत में काम कर रही एक वृद्ध महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में […]

You May Like