सीधी:सीधी जिले के बहरी में आज 19सितम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम खराब मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अपरिहार्य कारणों से निर्देशानुसार स्थगित किया गया है।
उक्त जानकारी कलेक्टर सीधी द्वारा जारी करते हुए बताया गया कि पुनः आयोजन की अगली दिनाँक की सूचना सम्यक स्तर से पृथक से जारी की जाएगी।
