बालाघाट के ह्रदय स्थल से शुरू हुई सड़क जोड़ेगी दो नेशनल पार्क के टाइगर कॉरिडोर को 

दो राजमार्गो का बन रहा है संगम, तैयार हुए 7 तिराहे

 

नवभारत न्यूज बालाघाट

 

बालाघाट के ह्रदय स्थल उकवा क्षेत्र से एक ऐसी सड़क तैयार हुई है जो राजमार्ग पर चौराहे का निर्माण करते हुए मंडला जिले को कनेक्ट करती हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा ही एक और महत्वपूर्ण सड़क बनाई है जो कान्हा व पेंच टायगर पार्क के बीच टाइगर सहित अन्य वन्य जीवों के लिए बने प्राकृतिक टाइगर कॉरिडोर के किनारे से गुजर रही है। इस लिहाज से ये दोनों ही सड़कें टाइगर कॉरिडोर के प्राकृतिक गलियारे की सैर भी कराएगी। इन सबके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में इन सड़कों का निर्माण होना यहां के 30 से अधिक गांवो की करीब 25 हजार की आबादी सड़कों के इस नेटवर्क से मूलभूत सुविधाओं का लाभ पाने में सहूलियत महसूस कर रही है। यह सड़कें लोक निर्माण विभाग उन्नयन की गई। चिखलाझोडी से निकलकर प्रदेश के दो राष्ट्रीय पार्क की सैर करने में सुविधा हो गई है। जबकि दूसरी लामटा के चांगोटोला से परसवाड़ा को जाने वाली सड़क से सिवनी और मंडला जिलों की सीमाओं पर वनीय क्षेत्र में बसे गौंड व बैगा समुदाय का सफ़र आसान बना रही है। 47.10 किमी. की सड़क चिखलाझोडी-डोरा से निकलकर मंडला जिले के चिराइडोंगरी को जोड़ रही है। तो दूसरी मंडला और सिवनी जिले की सीमा में बसे गौंड व बैगा समुदाय के बाशिन्दों को नगरीय आबादी और दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराती है।

 

दो राजमार्ग से सीधा हुआ संपर्क

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री बीएस अडमे ने बताया कि जंगल के रास्तों होकर जाने वाले नागरिकों को 47.10 किमी.के चिखलाझोडी और 25.60 किमी. के चांगोटोला से परसवाड़ा मार्ग अच्छे वैकल्पिक मार्ग बनें है। जो हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 74 किमी. की ये सड़के 37 करोड़ की लागत से बनी है। विभाग के एसडीओ श्री पारस ने बताया कि ये सड़के जिस भौगोलिक क्षेत्र में बनी है। यह जिले के लिए अनोखी है, जो राजमार्ग 48 और 543 को क्रॉस करती है। साथ ही 7 तिराहे बना रही है। इसके अलावा धुर्वा में एक चौराहा भी बन रहा है।

 

18 राशन दुकानें 7 हायर सेकेंडरी और 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुँच हुई आसान

 

चांगोटोला से परसवाड़ा और चिखलाझोडी से चिरइडोंगरी तक जाने वाली 74 किमी की इन सड़को से 22751 की आबादी करीब 30 गांवो को आने जाने में सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा यहां के नागरिकों को 18 राशन दुकानें, 7 हायर सेकेंडरी और 6 उपस्वास्थ्य केंद्रों सहित 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँच सहज हुई है।

 

7 स्वास्थ्य केंद्रों पर 7 हजार से अधिक आबादी ले रही उपचार

इन दो सड़को से करीब 30 गांवो व मजरों टोलों की 6 उपस्वास्थ्य केंद्र और 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा से सीधा संपर्क हुआ है। सीएमएचओ डॉ. मनोज पाण्डे ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 20 से 25 ओपीडी और सीएससी पर 120 से 130 ओपीडी रहती है। इस लिहाज से 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिमाह 7 हजार से अधिक नागरिक स्वास्थ्य लाभ भी इन सड़कों के माध्यम से ले पा रहें है।

 

5 हजार से अधिक नागरिकों की 18 राशन दुकानों तक हुई पहुँच

खाद्य आपूर्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाड़ा,डोंगरिया,मोहगांव, नाटा, सुकड़ी, कनई, सिलगी, खरपड़िया, लिंगा, पोंडी, भीड़ी, फतेहपुर, अमवाही, छपरवाही, उमरिया और दौरा सहित अन्य राशन दुकानों से 5678 परिवार राशन प्राप्त कर रहें है।

Next Post

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे 22 राज्य निर्वाचन आयुक्त

Wed Feb 19 , 2025
भोपाल, 19 फरवरी (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिवनी जिले के पेंच में एक से 4 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में 22 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like