जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कोनी कला में जैन मंदिर के पास लगुन कार्यक्रम के दौरानआर्केस्टा बजाने की बात पर से उपजे विवाद के बाद तीन बदमाशों ने लट्ठ से हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया।पुलिस के मुताबिक रोहित बर्मन 29 वर्ष निवासी बूढी कोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्रायवरी करता है, दोस्त सोनू दुबे, राज दुबे के साथ ग्राम कोनी कला में जैन मंदिर के पास श्रीराम पाल की लगुन में शामिल होने गया था.
सोमवार रात लगभग 11-30 बजे आर्केस्टा बजाने की बात पर से प्रहलाद पाल उससे एवं सोनू से विवाद करने लगा, श्रीराम पाल एवं कम्मू पाल भी आ गये और तीनों लाठी डंडों से मारपीट करने लगे, उसे बचाने के लिये राजा उर्फ राजकुमार एवं राज दुबे आये तो उनके साथ भी मारपीट किये जिससेे सभी को सिर, हाथ, पैर में चोट आ गयी।
