
ओंकारेश्वर, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 11 दान पात्र मंगलवार को खोले गए। दान पात्रों से कुल 33 लाख 39 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।
दान पात्रों में प्राप्त राशि एवं पुराने स्टॉक की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारियों एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा की गई।
तहसीलदार उदय मंडलोई ने बताया कि गणना की गई समस्त राशि 33,39,000 रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओंकारेश्वर शाखा में जमा करा दी गई है।
