दिशा सालियान केस की जांच सीबीआई की तेज-तर्रार अफसर सीमा पाहुजा को सौंपी गई

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज कर ली है और इस जटिल मामले की जांच की जिम्मेदारी अनुभवी अफसर सीमा पाहुजा को दी गई है। वर्तमान में दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम यूनिट में एसपी के पद पर तैनात पाहुजा उन्नाव, हाथरस और RG Kar जैसे बड़े मामलों की जांच से जुड़ी रह चुकी हैं। उन्हें 2021 में ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’ का गोल्ड मेडल अवॉर्ड भी मिल चुका है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी, जिसके 6 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन दिसंबर 2023 में केस रिओपन कर SIT बनाई गई। दिशा के पिता सतीश सालियान का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या हुई थी और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ FIR की मांग की है।

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 11 दान पात्रों से निकले 33.39 लाख रुपये

Wed Sep 16 , 2026
ओंकारेश्वर, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 11 दान पात्र मंगलवार को खोले गए। दान पात्रों से कुल 33 लाख 39 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। दान पात्रों में प्राप्त राशि एवं पुराने स्टॉक की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारियों एवं […]

You May Like