
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने नकली नोट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 500 के 2 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट जप्त किए गए हैं।
टीआई धीरज राज ने बताया कि 1 व्यक्ति 500-500 के नकली नोट बड़ी मात्रा में लेकर किसी को देने मंडी मदार टेकरी के पास आ रहा है, सूचना पर मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास दबिश दी गई, जहां घेराबंदी कर रवि दाहिया पिता रामदीन दाहिया 45 वर्ष निवासी शुक्ला होटल के पीछे घमापुर को पकड़ा गया। उसके पिठ्ठू बैग की तलाशी लेेने पर बैग के अंदर 500, 500 रूपये के 6 बंडल रखे थे, जिनमे कई नोट एक ही नम्बर के थे तथा गांधी जी का वाटर मार्क चिन्ह नहीं दिख रहा था, नोट नकली होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 5 बंडलों में 500 रूपये वाले 100-100, एक बंडल में 88 नग नोट कुल 588 नकली 500 रूपये वाले 2 लाख 94 हजार रूपये के होना पाये गये।
