
जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत उखरी चौक में हुई चाकू बाजी में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुमित रजक 24 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोस्त विशाल कुरील तनु ठाकुर तीनों एक्टीवा क्र एमपी 20 एसएम 4449 से घर लौट रहे थे। उखरी चौक के पास रुके, उसी समय वहां पर अज्ञात तीन लड़के मोटर सायकिल में आये और गाड़ी रोककर गाड़ी से तीनों लड़के उतरे और बोले कि तुम लोग लड़की बाजी कर रहे हो, उनमें से एक लड़के ने चाकू निकाला और चाकू दिखाते हुये विशाल को मारने को दौड़ा, विशाल से झूमा झपटी के दौरान विशाल को चाकू लग गया।
