बनार ग्राम में मवेशी चराने गई महिला नाले में बही, पति ने आंखों के सामने हुआ हादसा

मंडला ।टिकारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 40 वर्षीय दसौंदी बाई पति तेजी लाल भवेदी नाला पार करते समय स्टॉप डेम से पैर फिसलने के कारण पानी में बह गईं। घटना शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है, जब दसौंदी बाई घर के मवेशियों को जंगल से लाने जा रही थीं।

जानकारी अनुसार दसौंदी बाई जब जंगल के बीच पड़ने वाले कुत्ता कुंडी स्टॉप डेम के ऊपर से गुजर रही थीं, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरीं। घटना के समय महिला से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उनके पति तेजी लाल भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने यह पूरा घटनाक्रम देखा। जब तक वे पहुंच पाते, तब तक महिला तेज बहाव वाले पानी में बह चुकी थी।

घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टिकारिया पुलिस, निवास और टिकारिया थाने से होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि निवास तहसीलदार आलोक सोनी और राजस्व का अमला भी मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य में सहयोग कर रहा है।

Next Post

9-10 जुलाई को जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का इटारसी में ट्रायल

Sat Jul 5 , 2025
इटारसी।15 वी हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 9 एवं 10 जुलाई को इटारसी। 15 वी हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 2025 काकीनाड़ा के लिए हॉकी मध्यप्रदेश जूनियन वेमेन टीम का चयन 9 और 10 जुलाई को जबलपुर में होगा।  हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेन्द्र […]

You May Like

मनोरंजन