मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिल रहे दर्शक

मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवारों को एक साथ लाना उनके लिए सबसे बड़ी जीत है।स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो की शुरुआत 19 सितंबर को हुई थी। इसके पहले छह एपिसोड में तीन प्रतिभागी विजेता बने, जबकि पहले एपिसोड में बिजल शाह ने 94 लाख रुपये की राशि जीती। शो को जियोहॉटस्टार के ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के जरिए भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अब तक 2.20 लाख से अधिक दर्शक इससे जुड़ चुके हैं।
अनिल कपूर ने शो को मिल रही प्रतिक्रिया पर कहा, “‘इंडिया के टॉप 1%’ को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह शानदार है। देशभर से लगातार संदेश आ रहे हैं। दर्शकों का यह प्यार जब आंकड़ों में भी नजर आता है, तो शुरुआत और भी खास हो जाती है। हमारे साथ परिवार और दोस्तों के बीच खेल-मस्ती का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।”
उन्होंने कहा कि उनके घर में भी परिवार के सदस्य साथ बैठकर सवालों के जवाब देते हैं। खाने की मेज पर सुनीता, सोनम और रिया भी खेल में हिस्सा लेती हैं। सोनम ज्यादातर सवालों के सही जवाब देती हैं और उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि शो परिवारों को साथ ला रहा है और आम शाम को खेल तथा मनोरंजन से भर रहा है।
बनिजय एशिया के संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ दीपक धर ने कहा कि शो की सफलता बताती है कि ज्ञान, मनोरंजन और पारिवारिक भागीदारी को एक साथ जोड़ने वाला प्रारूप दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से आगे बढ़कर खेल में भाग लेने का अवसर देता है।
बीबीसी स्टूडियोज यूके के सहयोग से बनिजय एशिया द्वारा निर्मित यह क्विज शो तर्कशक्ति, बारीकियों पर ध्यान देने और सामान्य समझ पर आधारित है। इसमें प्रतिभागियों की व्यक्तिगत कहानियां भी दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाती हैं। शो के कुछ खास पलों को दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी प्रदर्शित किया गया।
‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे स्टार प्लस पर होता है। इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

.....

Next Post

कमला राजा अस्पताल में महिला का 17 हजार का मोबाइल चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद; अल्ट्रासाउंड की लाइन में लगी थी पीड़िता, पुलिस से लगाई गुहार

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ से इलाज कराने आई शिवानी पटेरिया अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाइन में लगी थीं, तभी उनका करीब 17 हजार रुपये कीमत का सफेद Vivo मोबाइल चोरी हो गया। महिला ने कम्पू थाने में शिकायत देकर मोबाइल […]

You May Like