
परासिया। परासिया–पिपरिया मार्ग पर आवागमन अब 30 मई 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा बनाए जा रहे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में देरी होने के कारण ठेकेदार ने अतिरिक्त समय की मांग की है।
मध्य रेल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, जुन्नारदेव द्वारा एसडीएम परासिया को पत्र जारी कर बताया गया है कि रेलवे ब्रिज नंबर 960/4 परासिया–पिपरिया रोड के निर्माण कार्य के चलते पहले 4 अप्रैल 2026 तक सड़क बंद रखने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका।
ठेकेदार द्वारा देरी के कारण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विभाग ने काफी हद तक उचित माना है। साथ ही कार्य पूर्ण करने के लिए नया प्लान भी सौंपा गया है।
अब इस मार्ग पर 30 मई 2026 तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। निर्माण कार्य के लिए सड़क को 16 दिसंबर 2025 से बंद किया गया था अब बंद नई तिथि तक जारी रहेगा।
इस अवधि में आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। रेलवे विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
