खेरे की देवी’ मंदिर में गूंज रहे माता के जयकारे, सिद्ध पीठ पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

छतरपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर छतरपुर शहर पूरी तरह शक्ति की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन और सिद्ध ‘खेरे की देवी’ माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

नगर की रक्षक हैं ‘खेरे की देवी’ मान्यता है कि खेरे की देवी माता मंदिर सदियों पुराना है और मां यहाँ नगर की रक्षा के लिए विराजमान हैं। स्थानीय निवासियों का अटूट विश्वास है कि मां की कृपा से ही छतरपुर हमेशा सुरक्षित रहा है। मंदिर के पुजारी रज्जू महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु अपनी विशेष मनोकामनाओं को लेकर यहाँ अखंड ज्योत प्रज्वलित करते हैं।

कई भक्त दशकों से यहाँ ज्योत जला रहे हैं, जिनका मानना है कि मां ने उनकी संतान प्राप्ति, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी हर मुराद पूरी की है।धार्मिक अनुष्ठानों से महका परिसर नवरात्रि के इन पावन दिनों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और माता का दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा मां को लाल चुनरी, नारियल, फल और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया जा रहा है। मंदिर परिसर दिनभर भजन-कीर्तन और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहता है। मंदिर समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए प्रसाद, पेयजल और सुचारू दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।

Next Post

अक्षय हत्याकांड: तीनों आरोपियों को इंदौर ले गई पुलिस

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: इंदौर के बाणगंगा में हुए चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपियों को इंदौर पुलिस ने शहर से गिरफ्तार किया जिन्हें टीम अपने साथ ले गई जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।विदित हो कि इंदौर के बाणगंगा में अक्षय शर्मा का अपहरण करने के बाद हत्या […]

You May Like