चंबल में शहीद बिस्मिल की स्मृति में विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर दिल्ली में होगा धरना

ग्वालियर: चंबल संभाग के मुख्यालय पर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की स्मृति में नया विश्वविद्यालय खोलने व वनभूमि अधिकार अधिनियम के तहत पट्टों के वितरण की मांग को लेकर बुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर के नेतृत्व में 13 फरवरी को धरना दिया जाएगा। जाने माने एक्टिविस्ट जयंत सिंह तोमर ने कहा कि चंबल एवं बुंदेलखंड अंचल के लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़े तो बनारस विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदनमोहन मालवीय को भारतरत्न से विभूषित किया गया।

क्या चंबल के लोगों को इस बात का इंतजार करना पड़ेगा कि प्रधानमंत्री जब चंबल क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे तब यहां बिस्मिल की स्मृति में विश्वविद्यालय खुलेगा? अंचल में पर्यटन के विकास और पूर्णतः सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग भी बुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा करता रहा है। धरना सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा।
मोर्चा अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री को ज्ञापन भी सौंपेंगा।

Next Post

31 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया

Mon Feb 2 , 2026
ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा नया बाजार स्थित रेडियंट स्कूल जूनियर विंग में विद्यालय की 31 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की संचालिका ऋचा गुप्ता मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विशिष्ट […]

You May Like