ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा नया बाजार स्थित रेडियंट स्कूल जूनियर विंग में विद्यालय की 31 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की संचालिका ऋचा गुप्ता मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विशिष्ट अतिथि वर्षा गुप्ता एवं श्रीमती रेखा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन नूपुर गोयल एवं आभार अमृता गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्षा गुप्ता ने सभी छात्राओं को बधाई दी।
ऋचा गुप्ता ने कहा कि संस्था ने छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया है जिससे वह ओर मेहनत कर अच्छे नंबर लाएंगी। संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तो वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी। वह अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती है और अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन कर सकती है। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर पूनम कुशवाह,पम्मी खान, रुचि गुप्ता सहित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित रही।
