पहला पैरा हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में 20 से 24 अगस्त तक अयोजित होगा

लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड), 14 अगस्त (वार्ता) पहला एफआईएच पैरा हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित होगा। यह हॉकी और दुनिया भर में बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ियों के लिए एक अहम पल है।

पहली बार, पैरा हॉकी खिलाड़ी विश्व चैंपियन का खिताब जीतने के लिए मुकाबला करेंगे, जिससे दुनिया के सामने प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, विविधता और समावेश का जश्न देखने को मिलेगा।

यह टूर्नामेंट उन सिद्धांतों का एक सशक्त उदाहरण है जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के डीएनए और नीतियों में गहराई से बसे हैं: कि हॉकी सभी के लिए सुलभ, समावेशी और खुली होनी चाहिए।

टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्साा लेंगी। जिन्हें दो पूल में बांटा जाएगा, जिसमें बौद्धिक अक्षमता (आईडी) वाले खिलाड़ी मिक्स्ड-जेंडर टीमों में मुकाबला करेंगे। मैच रोमांचक 6-ए-साइड प्रारूप में खेले जाएंगे।

इस अवसर पर एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा, “पहला एफआईएच पैरा हॉकी वर्ल्ड कप हमारे खेल के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, और यह उस चीज़ का जश्न है जिसके लिए हॉकी जानी जाती है: विविधता, समावेश और सभी के लिए अवसर। दुनिया भर के अनगिनत समर्थकों की सालों की मेहनत के बाद, पैरा हॉकी को विश्व मंच पर अपनी जगह मिल रही है। यह टूर्नामेंट सिर्फ़ मेडल जीतने के बारे में नहीं है।उयह लोगों को प्रेरित करने, सोच को चुनौती देने और यह दिखाने के बारे में है कि क्या संभव है। जब हर एथलीट को मुकाबला करने, बेहतर प्रदर्शन करने और प्रेरित करने का अवसर दिया जाता है। हम सब मिलकर पैरा हॉकी और पूरी हॉकी के लिए एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”

पूल ए में बेल्जियम, इटली, जर्मनी, फ्रांस, पाकिस्तान, जाम्बिया, आयरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। पूल बी में नीदरलैंड, स्पेन, बुल्गारिया, इंग्लैंड, भारत, मलेशिया, चिली और अर्जेंटीना शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 20 से 23 अगस्त के बीच मायरा हॉकी क्लब (नीदरलैंड) और लोवेन-ला-न्यूव हॉकी क्लब (बेल्जियम) में मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का समापन 24 अगस्त को होगा। आखिरी दिन के मैच हॉकी के प्रतिष्ठित स्टेडियम एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम और वावरे के बेल्फियस हॉकी एरिना में खेले जाएंगे।

 

 

 

 

Next Post

राहुल को विशेषाधिकार समिति का नोटिस, 28 अगस्त तक मांगा जवाब : सूत्र

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में हुई चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी करने पर विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर नोटिस जारी कर उनसे 28 अगस्त तक जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार […]

You May Like