उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए एक हत्या मामले से जुड़े भ्रामक और भड़काऊ सोशल मीडिया कंटेंट फैलाने के आरोप में पुलिस ने कई अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह मामला होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है , जिसके बाद इलाके में दंगे जैसी स्थिति बन गई थी। द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर आपत्तिजनक पोस्ट और अकाउंट्स हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक आईटी एक्ट की धारा 79(3)(ब) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स को 14 और इंस्टाग्राम को आठ टेकडाउन अनुरोध भेजे गए हैं, ताकि संबंधित भ्रामक सामग्री हटाई जा सके।

पुलिस ने यह भी पता लगाया कि उस घटना के बाद कुछ लोगों ने इस वीडियो को अधिक से अधिक प्रसारित कर एक क्यूआर कोड के जरिये धनराशि एकत्र करनी शुरू कर दी और पिछले दो दिनों में संदिग्ध बैंक खाते में 37 लाख रुपये भी जमा हो चुके हैं । पुलिस ने मामले मेंं तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक शाखा को खाता फ्रीज करने और सभी क्रेडिट-डेबिट लेनदेन रोकने के निर्देश दिए, ताकि आगे कोई वित्तीय गतिविधि न हो सके। द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अप्रमाणित या झूठी जानकारी फैलाना कानून के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति अफवाह या भ्रामक सामग्री फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Next Post

खाड़ी देशों की 'पेट्रो-डॉलर' व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, ब्रिक्स की भूमिका अहम

Fri Mar 13 , 2026
..रमेश भान से.. नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच खाड़ी देशों की पेट्रो-डॉलर प्रणाली पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है और ऐसे समय में ब्रिक्स समूह की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री […]

You May Like