डॉक्टर की पदस्थापना नहीं होने से नाराज लोगों ने किया शहर को अनिश्चित काल के लिए बंद

रायसेन। बम्होरी में स्थानीय सरकारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने को लेकर आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद कर दिया है।

अस्पताल में स्टाफ नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आसपास के लगभग 60 गाँव के मरीजों को इलाज के अभाव में दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

इसी बीच संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि इसी समस्या को लेकर कल एसडीएम को ज्ञापन दिया था और आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी अस्पताल में डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन पर मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

लाखों की सराय पर ताला, मरीजों के परिजन ठंड में बेहाल

Sat Jan 24 , 2026
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए बनाया गया सराय भवन करोड़ों की सरकारी उदासीनता का प्रतीक बन गया है। करीब 60 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद भवन के ताले आज तक नहीं खुले। ठंड और तेज हवाओं के बीच परिजन खुले […]

You May Like