उप पुलिस महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह का औचक निरीक्षण

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों व रूट व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आज उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शशीन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, पत्राचार और शाखा प्रभारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने व रिकॉर्ड को अद्यतन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

कार्यालय निरीक्षण के उपरांत, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया,नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एच.आर. पांडेय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार,आरआई राघवेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी दलबीर मार्को,स्टेनो अरूण गौतम,आकांक्षा जोशी सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।अधिकारियों के दल ने शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और आगामी त्योहारों के जुलूस/कार्यक्रम रूटों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया। उप पुलिस महानिरीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही, आमजन की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों व मुख्य पॉइंटों पर निरंतर पेट्रोलिंग व पुलिस सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

जर्मनी में विद्यापति समारोह में दिखी सांस्कृतिक धरोहर और मैथिल भाषा-संस्कृति की झलक

Tue Sep 22 , 2026
फ्रैंकफर्ट 22 सितंबर (वार्ता) महाकवि विद्यापति की स्मृति में जर्मनी में दो दिवसीय विद्यापति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक धरोहर और मैथिल भाषा-संस्कृति की अनुठी झलक देखने को मिली। महाकवि विद्यापति की स्मृति और मैथिल संस्कृति, कला और साहित को संरक्षित करने के उदेश्य से इंटरनेशनल मैथिल डायस्पोरा […]

You May Like