कल्कि 2898 एडी’ को दो नेशनल अवॉर्ड, वैजयंती मूवीज़ में जश्न

मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता)नाग अश्विन निर्देशित और वैजयंती मूवीज़ निर्मित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सम्मानित किया गया है। माइथोलॉजी, साइंस-फिक्शन और भव्य कहानी को जोड़कर बनाई गई ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर वैजयंती मूवीज़ के निर्माताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म को मिला यह सम्मान पूरी टीम की रचनात्मकता, मेहनत और बेहतरीन क्राफ्ट की पहचान है। उन्होंने कहा कि नाग अश्विन एक अलग और कल्पनाशील विजन के साथ आए थे, जिसे पर्दे पर उतारना पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा। निर्माताओं ने कहा कि ‘कल्कि 2898 एडी’ से जुड़े हर व्यक्ति के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार ज्यूरी, नाग अश्विन, कलाकारों और पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि ‘कल्कि’ का अगला अध्याय आकार ले रहा है और वैजयंती मूवीज़ आगे भी बड़े सपनों और नई कहानियों के साथ काम करती रहेगी। फिल्म के खाते में आए ये दो राष्ट्रीय पुरस्कार उसके सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हैं।

.....

Next Post

हॉकी टूर्नामेंट का समापन २३ को, बालाघाट और जबलपुर के बीच होगा खिताबी भिड़ण्त

Tue Sep 22 , 2026
बालाघाट, स्थानीय शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी बालाघाट व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच २३ सितम्बर बुधवार को जबलपुर व उमरिया के बीच दोपहर २.३० बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप […]

You May Like