नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ में सोनाली कुलकर्णी, पहला पोस्टर जारी

मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी फिल्मकार नीरू शर्मा की आगामी शॉर्ट फिल्म ‘लाइक माँ’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।
23 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म एक उच्च-मध्यमवर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित है और मातृत्व तथा पीढ़ियों के बीच के रिश्तों की जटिलताओं को संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती है। फिल्म में सोनाली गृहिणी अंजना की भूमिका निभा रही हैं, जिसका अपनी किशोर बेटी के साथ रिश्ता कहानी की भावनात्मक धुरी है।
नीरू शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित ‘लाइक माँ’ में पारिवारिक अनुभवों, अपेक्षाओं और सामाजिक सोच के रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाया गया है।

फिल्म से जुड़ने के बारे में सोनाली ने कहा कि कहानी की ईमानदारी और संवेदनशीलता ने उन्हें आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नीरू ने विषय को आत्मीयता से प्रस्तुत किया है और यह किरदार उन्हें ऐसे मानवीय भावों को जीने का अवसर देता है, जिनसे हर कोई जुड़ सकता है।
फिल्म में मेहदी खान, मेहान सोनी, स्मिता इनामदार, ऐश्वर्या मनोहर, हिशा जोशी, नंदिनी शर्मा, कोमल खिमसरिया और अयाज़ खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
निरुवाना क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता राजीव पाराशर हैं। आकाश सेठी ने सिनेमैटोग्राफी, संदीप कुरुप ने संपादन, कौशल महावीर ने संगीत और रुचा देओघरकर ने प्रोडक्शन डिजाइन का जिम्मा संभाला है।

.....

Next Post

मनगवां में नेशनल हाईवे-27 पर मवेशियों की मौत के बाद बजरंग दल का चक्काजाम

Tue Sep 22 , 2026
मनगवां: NH-27 पर मवेशियों की मौत के बाद चक्काजाम हाईवे पर मौत का तांडव: अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत, बजरंग दल ने नेशनल हाईवे-27 पर मनगवां क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब […]

You May Like