अपहरण-रेप कांड: दोनों दरिंदे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र से युवती का अपहरण कर चांदमारी पहाडी पर ले जाकर बंधक बनाते हुए दुष्कर्म करने वाले वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों दरिंदों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।पुुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती निवासी पुराना कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हर्ष कुशवाहा निवासी आजाद नगर, शोभापुर का उसे 6 वर्षों से शादी करने के का दबाव बना परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

21 जनवरी को जब वे बड़ी बहन के घर सिंगलदीप पनागर जा रही थी तभी दोपहर तीन बजे हर्ष कुशवाहा अपने साथी कन्हैया ठाकुर के साथ पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद जबरदस्ती पकडक़र मोटरसाईकिल में बैठा लिया इसके बाद उसे चांदमारी पहडिया में ले गए जहां बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर हर्ष कुशवाहा निवासी आजाद नगर शोभापुर, कन्हैया ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Next Post

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना 'पिये वाला माजा रहिह' रिलीज

Mon Jan 26 , 2026
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिह’ रिलीज हो गया है। रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिह’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘पिये वाला माजा रहिह’ के […]

You May Like