अब भिंड में ही पासपोर्ट बन सकेंगे

भिंड। अब भिंड में ही पासपोर्ट बन सकेंगे। यहां के डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जा रहा है। इससे चंबल क्षेत्र के पांच जिलों को तो सुविधा मिलेगी ही, यूपी के लोगों को भी फायदा होगा। भिंड के प्रधान डाकघर में चंबल संभाग का पहला पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। डाक विभाग ने इस केंद्र की स्थापना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह सुविधा शुरू होने के बाद भिंड सहित आसपास के जिलों के निवासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर, भोपाल जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

Next Post

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शक्तिपीठ पर मां पीतांबरा के किए दर्शन

Tue Apr 8 , 2025
दतिया। धार्मिक नगरी दतिया पहुंचे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शक्तिपीठ पर मां पीतांबरा के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान शक्तिपीठ स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रसिद्ध मां पीतांबरा सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इस […]

You May Like