छात्राओं ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी एवं सीमा पर तैनात जवानों को भेजा रक्षा सूत्र

सीधी : रक्षाबंधन पर गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल मडरिया की छात्राओं में देशभक्ति और भाई बहन के प्रेम का अनोखा संगम देखने को मिला। गुरुकुल की छात्राओ ने जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन को राखी बांधकर पुलिस से रक्षा का वचन लिया, वही दूसरी तरफ देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेजकर सभी को भावुक कर दिया। विगत दिवस गुरुकुल की छात्राएं शिक्षक-शिक्षिकाओ के साथ सीधी कोतवाली पहुंच कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ तिलक लगाकर राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।

इस दौरान छात्राओ ने कहा कि पुलिस प्रशासन दिन-रात हमारी सुरक्षा करता है इसलिए हमारा कर्तव्य है हम उन्हें अपना भाई मानकर सम्मान दें। इसी कार्यक्रम के दूसरे चरण मे छात्राओ ने भारतीय सेना के लिए विशेष रूप से अपने हाथों से निर्मित राखी पैक कर भारतीय डाक सेवा द्वारा सरहद पर तैनात जवानों के लिए राखी भेजकर ये साबित कर दिया कि पूरा देश उनका परिवार है साथ मे छोटा स संदेश भी लिखकर भैया, आप सरहद पर है इसीलिए हम सुरक्षित है के माध्यम से संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, प्रबंधक नीरज सिंह चौहान, प्राचार्य सुनील द्विवेदी, प्रशासिका सौरभी पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ द्वारा बच्चियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की गई।

Next Post

लबालब हुआ बरचर बांध, चला उलाट, अगस्त माह में ही भर गया बांध

Mon Aug 31 , 2026
कुसमी : कई साल बाद बरचर बांध का बेस्ट बियर से उलाट चलना चालू हो गया है। बरचर बांध इस समय लबालब भरा हुआ है, जिसे देखने के लिए काफी लोगों कि भीड़ उमड़ पड़ी है।सबसे बड़ी बात यह है कि मछली मारने वालों कि भीड़ बनी है, यदि समय […]

You May Like