ब्यावरा: नगरपालिका परिषद ने अपने बजट सम्मेलन में आगामी वर्षों के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सीएम की घोषणा से प्राप्त होने वाले 10 करोड़ रूपये से नगर की तस्वीर बदलने के लिये विभिन्न प्रस्तावित निर्माण कार्यों की कार्ययोजना को सार्वजनिक करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की.उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नगर विकास हेतु परिषद को 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा
सीएम की घोषणा उपरांत प्राप्त होने वाली इस राशि को नपा ने अपने प्रस्तावित बजट में शामिल करते हुए इस राशि को कैसे खर्च किया जायेगा इसकी कार्ययोजना बजट में प्रस्तुत करते हुए इसे परिषद से स्वीकृति प्रदान की.नपा ने इस वर्ष अपना करीब 68 करोड़ 11 लाख रूपये का बजट प्रस्तुत किया. इसमें शासन से और सीएम घोषणा से प्राप्त होने वाली तथा नपा की विभिन्न मदों से होने वाली आय की राशि भी शामिल है. नपा की बजट बैठक में कई महत्वपूर्ण लिये गये. इनमें प्रमुख रूप से सीएम की घोषणा से प्राप्त होने वाली 10 करोड़ रूपये की
राशि से होने वाले संभावित विकास कार्यों का भी खुलासा किया गया है.
नपा ने 10 करोड में से ओल्ड सुठालिया रोड पर डामरीकरण कराने में 50 लाख, ऑडिटोरियम इंटिरियल कार्य को पूर्ण करने में 150 लाख रूपयें, राजगढ रोड पर सब्जी विक्रेताओं के लिए 50 लाख रूपयें में टीनशेड निर्माण कराने, दशहरा मैदान पर आरसीसी कार्य हेतु 100 लाख रूपयें एवं नगर पालिका ब्यावरा के प्रत्येक वार्डों में अनुमानित रूप से कार्य की आवश्यकतानुसार 25-25 लाख रूपये के मान से सीसी व नाली निर्माण कार्य कराने के लिये 450 लाख रूपयें तथा अंजनीलाल मंदिर मार्ग पर सीसी निर्माण कार्य कराने पर 200 लाख रूपयें खर्च करना प्रस्तावित किया गया.
सम्पत्तिकर, जलकर में वृद्धि नहीं..!
नपा ने सम्पत्ति व जलकर की दरों में वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया. जो दरें वर्तमान में प्रचलित है वही दर रखे जाने का निर्णय लिया. इसके साथ ही नपा ने स्ट्रीट लाइट के बिलों को कम करने के लिये नगर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को सीलर लाईट के माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया. मोटर मरम्मत कार्य को ठेके पर दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई. इसके साथ ही अनेक निर्णय सर्वानुमति से पारित किये गये. बैठक में नपा अध्यक्ष श्रीमती लीलादेवी-स्व. फूल सिंह कुशवाह अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, अतुल जगताप नपा उपाध्यक्ष, पार्षद श्रीमती उमा पूनम मेवाड़, विक्रम जगताप, गिरिराज साक्यवार, विष्णु साहू, राजकुमारी कुशवाह, सुमन हरिश राठौर, ताराबाई-गोपाल जाटव, अफरोज इकबाल हुसैन, रुचि-रवि बने, ज्ञानू विजयवर्गीय, हेमलता शर्मा, राजल बाई रामबाबू प्रजापति, ज्योति महेन्द्र सिलावट, जया मकलेश चौहान, मनीषा रमेश साहू, सीएमओ इकरार अहमद सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें
