इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मिलन सिंह सिसौदिया ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर शारीरिक संबंध बनाए.
बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया. घटना कनाडिया रोड और प्रीकांको कॉलोनी क्षेत्र की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
