मूंदी-सनावद हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर पलटी, दो की मौत, 28 घायल

खंडवा। जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। ग्राम तलवड़िया (अत्तर) से गुर्जर समाज का एक परिवार ग्राम ठुकरा देवला में मामेरा (भात) का पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न कर आयशर वाहन से वापस लौट रहा था। इसी दौरान डूडगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में बाबूलाल चौधरी और भागीरथ सोलंकी की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों सहित करीब 28 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब चालक ने तेज रफ्तार में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे, जिसके चलते संतुलन बिगड़ गया और आयशर सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करना हादसे की मुख्य वजह निकलकर सामने आई है। इस घटना के बाद से दोनों गांवों में शोक की लहर है।

Next Post

ओंकारेश्वर में हादसा टला: नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, नाविकों और गोताखोरों ने बचाई 10 लोगों की जान

Fri Apr 10 , 2026
ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी के बीच गहरे पानी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के दौरान नाव में सवार सभी 10 श्रद्धालु पानी में डूबने लगे, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद नाविकों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते […]

You May Like