रणजी में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की ओर से रणजी में खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और वह छह रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गये।

 

आज यहां अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले में राहुल शर्मा ने यश धुल (32) को पगबाधा आउट कर रेलवे को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद दर्शकों से भरा स्टेडियम कोहली-कोहली की आवाज से गूंज उठा। दर्शकों ने तालीबजा कर कोहली का स्वागत किया। बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने 15 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया। वह पहली पारी में मात्र छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने बोल्ड आउट किया।

 

स्टेडियम में विराट को लेकर अलम यह था कि उनके आउट होने के साथ ही वहां सन्नाटा छा गया और दर्शक वापस लौटने लगे। बड़ी उम्मीद के साथ स्टेडियम में मैच देखने आये दर्शकों को निराशा हुई। इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर भीड़ उमड आयी। लंबी-लंबी कतार देखी गई।

 

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे है। विराट फॉर्म हासिल करने के लिए 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेले मैदान में उतरे है।

Next Post

व‍ित्‍त मंत्री संसद में आज पेश करेंगी इकोनॉम‍िक सर्वे, मह‍िलाओं और रोजगार पर होगा सरकार का फोकस

Fri Jan 31 , 2025
न्यू दिल्ली:  मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण बजट से पहले का एक दस्तावेज होता है और इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में इकोनॉमी की स्थिति का ब्योरा द‍िया जाता है. इसे आज दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी. […]

You May Like