
पांढुरना, रीवा के सांसद द्वारा किसानों के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी तथा अल्प वर्षा के चलते जिले के किसानों के खेतों की खरीफ फसलें पूरी तरह खराब होने पर जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं करने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है,शुक्रवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों तथा कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा एवं समयावधि में मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
पांढुरना विधायक नीलेश उइके की प्रमुख उपस्थिती में तथा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले के किसानों तथा कांग्रेसियों ने रीवा के सांसद द्वारा किसानों के प्रति कि गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध मेंं नगर के जवाहर पार्क से आक्रोश रैली निकाली गई,रैली के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेसियों ने रीवा के सांसद की अशोभनीय टिप्प्पणी को देश के अन्नदाता किसानों का अपमान बताते हुए सांसद को तत्काल सांसद पद से त्यागपत्र देंने की मांग की है।
वहीं इस वर्ष जिले में हुई अल्पवर्षा में जिले के किसानों के खेतों की खरीफ की फसलें पूरी तरह खराब होने पर जिले के किसानों द्वारा बार-बार प्रदेश सरकार को इस जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर पीड़ित किसानों को 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के दर से मुआवजा देंने के साथ ही किसानों को कृषि ऋण एवं बिजली बिल माफ करने की भी मांग की है।
इन चार सूत्रीय मांगों को लेकर यह आक्रोश रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां महामहिम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा,जिसमें आगामी 15 दिनों के अंदर मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस आशय का ज्ञापन सौंपते समय विधायक नीलेश उइके,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर,ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष क्रमश:विलास डोंगरे,जयंत घोड़े,श्रीकांत महाजन,ब्लांक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम,श्रीमती प्रतिभा ताई मेश्राम,श्रीमती किर्ती पठाड़े,भरतसिंह ठाकुर,चितरंजन काटवले,बंटी बांदरे,गणेश भादे,प्रतापसिंह चौहान,अरूण धुर्वे, मुशनलाल उइके,सुरेंन्द्र सुले,धनराज रबड़े,डां.नितिन देवडा,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।