पशुधन का अवैध परिवहन विफल, 53 भैंस के साथ ट्रक जप्त

सीधी। पुलिस ने पशुधन का अवैध परिवहन विफल करते हुए 53 भैंस के साथ ट्रक जप्त किया है। पुलिस कार्रवाई में 25 लाख से अधिक कीमती संपत्ति जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के सख्त निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी कुसमी रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा के नेतृत्व में थाना मझौली पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध एवं क्रूरता पूर्वक किए जा रहे पशु परिवहन का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस के अनुसार

दिनांक 13 फरवरी 2026 को रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 4643 तेज गति से छवारी तरफ से ब्यौहारी की ओर जा रहा है, जिसमें भैंस लोड हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम चुवाही पहुंची। उसी समय एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 53 सीए 6375 संदिग्ध रूप से तेज गति से निकलता दिखाई दिया। संदेह होने पर पीछा किया गया तो पाया गया कि उक्त स्कार्पियो वाहन ट्रक के आगे-पीछे चलकर रैकी कर रहा था एवं पुलिस वाहन को साइड देने में बाधा उत्पन्न कर रहा था । चमराडोल बैरियर के पास स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक के अंदर छोटे-बड़े कुल 53 नग भैंस एवं पड़वा अत्यंत संकीर्ण स्थान में पैरों को बांधकर एवं रस्सियों से कसकर क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा तत्काल सभी पशुओं को मुक्त कराया गया तथा विधिवत गिनती की गई। ट्रक की तलाशी के दौरान चालक सीट के पास मिले व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल नाइन खान पिता अब्दुल सलीम, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोड़ाही थाना बहरी बताया। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूंछताछ में उसने स्वीकार किया कि मो. अजीम पिता मो. कलाम निवासी कोदौरा थाना अमिलिया स्कार्पियो वाहन से ट्रक की रैकी कर रहा था तथा अवैध परिवहन में संलिप्त है। पुलिस ने मौके पर उपस्थित साक्षियों के समक्ष 53 नग भैंस कीमत लगभग 15 लाख रुपये, ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 4643 कीमत लगभग 10 लाख रुपये, कुल मिलाकर लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति विधिवत जप्त की गई। उक्त कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(च) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षक अधिनियम 1959 की धारा 6, 6(क) एवं 7 के तहत दण्डनीय पाए जाने से आरोपीगणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सीधी पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Next Post

भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 14 , 2026
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति फ्रॉन्क्स कार से 40 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 94 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद […]

You May Like