आयकर धोखाधड़ी मामला: खंडवा के सराफा कारोबारी को CBI का नोटिस

खंडवा: बहुचर्चित इनकम टैक्स फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने खंडवा के सराफा कारोबारी अंकित जैन को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 14 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित CBI की एंटी करप्शन ब्रांच में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, CBI द्वारा दर्ज केस क्रमांक RC-1(A)/2022/CBI/AC-I Delhi में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और 120-B सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जांच की जा रही है। मामला कथित तौर पर आयकर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़ा बताया जा रहा है।

CBI की जांच में कई दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में अंकित जैन को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। मामले को लेकर व्यापारिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से फिलहाल मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Next Post

सनातन के संवर्धन में जुटी मध्यप्रदेश सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव

Thu May 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थलों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में हेली सेवा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत […]

You May Like

मनोरंजन