सनातन के संवर्धन में जुटी मध्यप्रदेश सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थलों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में हेली सेवा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में अब रेलवे के माध्यम से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026 की शुरुआत की गई है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और देश की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना और प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

Next Post

इमामी 321 करोड़ में खरीदेगी इंकनट की 60 फीसदी हिस्सेदारी

Thu May 7 , 2026
कोलकाता, 07 मई (वार्ता) सौंदर्य प्रसाधन और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद बनाने वाली देश की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी इमामी ने इंकनट डिजिटल तथा उसकी सहायक एवं संबद्ध कंपनियों में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी (पूर्ण रूप से डायल्यूटेड आधार पर) हासिल करेगी। इमामी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसके लिए […]

You May Like

मनोरंजन