चौपाटी के पास धू-धू कर जली अर्टिगा, बाल-बाल बचा परिवार

​शहडोल: जिला मुख्यालय के हृदय स्थल चौपाटी क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरावगी पेट्रोल पंप के समीप एक चलती अर्टिगा कार अचानक आग का गोला बन गई। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में कार सवार मनोज गुप्ता के परिवार के सदस्यों की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से लपटें उठते ही चालक और दो महिलाओं ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​बताया जा रहा है कि यह वाहन एक ट्रेवल्स कंपनी का था। हालांकि आग की सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में हुई आधे घंटे की देरी के कारण कार और उसमें रखा कीमती सामान पूरी तरह खाक हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह कार में लगी सीएनजी (CNG) किट में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस अब इस अग्निकांड के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

भिंड में हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केन्द्रों पर तैयारी

Mon Feb 9 , 2026
भिंड: माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. द्वारा भिंड जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा कल 10 फरवरी से आरंभ हो रही है। हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्री परीक्षा जिला अन्तर्गत 50 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसमें हाईस्कूल परीक्षा के 19342 छात्र, छात्रा तथा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में 14421 छात्र, छात्रा […]

You May Like