भिंड में हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केन्द्रों पर तैयारी

भिंड: माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. द्वारा भिंड जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा कल 10 फरवरी से आरंभ हो रही है। हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्री परीक्षा जिला अन्तर्गत 50 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी जिसमें हाईस्कूल परीक्षा के 19342 छात्र, छात्रा तथा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में 14421 छात्र, छात्रा सम्मिलित हो रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शॉंतिपूर्ण एवं निर्विघ्न होकर वे सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 08:30 बजे के पूर्व पहुँचना सुनिश्चित करें ताकि कोई परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से वंचित न हो सके। परीक्षा केन्द्र में कोई भी छात्र किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री जैसे कैल्क्यूलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि किसी भी स्थिति में साथ न ले जावें।

Next Post

सिरोल इलाके में सड़क दुर्घटना, युवक घायल

Mon Feb 9 , 2026
ग्वालियर: सिरोल इलाके में सड़क दुर्घटना हो गई। मिट्टी और कचरे के ढेर से स्लिप होकर बाइक सवार गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक मज़दूर बताया जा रहा है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like