सूने मकान का ताला तोड़कर 22 लाख नगद पार

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेहनगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए 22 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्नेहनगर निवासी अजय कुमार मिश्रा (67) अपने केयर टेकर दुर्गा खत्री के साथ रहते हैं। वह दुर्गा खत्री के साथ भोपाल गए थे। जब लौटकर आए तो लॉकर में रखी 22 लाख रुपये की नगदी गायब थी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

Next Post

पूरे परिवार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला

Tue Nov 3 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत इंद्रानगर गुप्तेश्वर में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे को चिढ़ाने से मना करने पर तीन बदमाशों ने एक हलवाई और उनके बेटे-बेटी पर चाकू व ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर […]

You May Like