मुरैना में हथियारों का जखीरा पकड़ा, तस्करों से 12 पिस्टल बरामद, खरगोन से 10 हजार में लाकर 60 हजार में बेचते थे

मुरैना। बानमौर थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भैरव मंदिर मोड़ सीतापुर जाख़ौदा के पास से इन आरोपियों को दबोचा। इनके कब्जे से 32 बोर की 12 पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 8 मैगजीन जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 3 लाख 78 हजार रुपए बताई गई है।

तस्करों ने बताया कि वे खरगोन जिले से 10 से 15 हजार रुपए में पिस्टल खरीदते थे और उसे ग्वालियर और मुरैना में 50 से 60 हजार रुपए में बेचते थे। गिरोह में खरीदकर लाने से लेकर बेचने तक के सभी एजेंट अलग-अलग काम करते थे। बेचने के लिए लोकल एजेंट काम करते थे।पकड़े गए आरोपियों में ग्वालियर और मुरैना के बदमाश शामिल हैं। इन पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान भानू गौड निवासी गायत्री मंदिर के पास पुराना जौरा, मोनू उर्फ मोहन उर्फ पप्पू गुर्जर निवासी पगारा रोड जौरा मुरैना, रामलखन कुशवाह निवासी डीडी नगर ग्वालियर, विवेक उर्फ माफिया निवासी गंगाराम का पुरा बानमौर और राज पुत्र पूरन गोस्वामी के रूप में हुई है।

Next Post

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की गुरुवार को […]

You May Like