वीसी के माध्यम से सीएम डॉ यादव ने डिंडोरी कार्यक्रम को किया संबोधित, रानी अवंतीबाई को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई के साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज व राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Next Post

फूफा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम टिकरी में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर फूफा की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 18-19 मार्च की दरम्यानी रात करीब 1 बजे ग्राम टिकरी निवासी दिलीप सिंह गौड़ (39) का अपने फूफा सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौड़ (36) के […]

You May Like