अवैध कॉलोनी पर गरजा बुल्डोजर,1.50 करोड़ की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त

जबलपुर: दादा ठनठन पाल वार्ड अंतर्गत कटंगी बायपास में बिना वैध अनुमति के विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी पर शुक्रवार को नगर निगम का बुल्डोजर गरजा। पूरी टीम लाव लश्कर के साथ पहुंची और कब्जे को हटाते हुए 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया ।कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 72 दादा ठनठन पाल वार्ड अंतर्गत मटर मण्डी के सामने, नन्दनी, कटंगी बायपास क्षेत्र में खसरा नंबर 366 एवं 367, रकबा 1.1800 हेक्टेयर पर बिना वैध अनुमति के अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी के पहुंच मार्ग के रूप में उपयोग की जा रही शासकीय भूमि खसरा नं. 370/1, रकबा लगभग 650 वर्ग मीटर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये है।
पूर्व में जारी किए नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं-
निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक व वैधानिक जवाब न मिलने पर सक्षम स्वीकृति के बाद यह सुधारात्मक कदम उठाया गया। कार्रवाई स्थल पर कॉलोनी सेल प्रभारी दुबे के साथ नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही। शहर के सुनियोजित विकास और आम नागरिकों को अवैध प्लॉटिंग व धोखाधड़ी से बचाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

Next Post

तीन महीने बाद भी अधूरी क्रूज हादसे की जांच, दावा: मानूसन बना रोड़ा, 2 महीने और लगेंगे

Sat Aug 22 , 2026
अज़हर खान जबलपुर: बरगी बांध की जो लहरें कभी सैलानियों को सुकून का अहसास कराती थीं, वे आज अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए उम्र भर का नासूर बन चुकी हैं। 30 अप्रैल 2026 की वो शाम ऐसी ही थी, जहाँ खुशियों का शोर, चंद मिनटों में मौत के […]

You May Like