निधि का एशियन चैम्पियनशिप के लिए चयन

झाबुआ। जिले की युवा खिलाड़ी निधि त्रिपाठी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एशियन मूथाई चैम्पियनशिप 2025 के लिए वियतनाम के गुयेन प्रांत में होने वाली प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर जिले व प्रदेश का नाम गौरवांवित किया है। यह चयन 12 जून को रोहतक, हरियाणा में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ, जहां निधि ने अपने दमदार प्रदर्शन से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा निधि को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वियतनाम में देश के लिए पदक जीतने का उत्साहवर्धन किया। शुक्ल ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां जिले की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। इस अवसर पर होमगार्ड कमांडेंट पिल्लई, जिला खेल अधिकारी विजय सलाम एवं निधि के प्रशिक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Post

असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों को सहायता

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली,17 जून (वार्ता) केंद्र सरकार की श्रम कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बीडी, फिल्म निर्माण और खनन क्षेत्र के 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्रम कल्याण महानिदेशालय के माध्यम से देश भर में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।